सहारनपुर, जून 24 -- देवबंद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक में अतिक्रमण, प्रशासनिक उत्पीड़न और लाइसेंस सहित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए नये व्यापारियों को प्रमाणपत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। सोमवार को संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक ने कहा कि व्यापार मंडल सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में दिलशाद चार्ली, अश्वनी जैन, राजीव गुप्ता, जैनेंद्र शर्मा, अतुल माहेश्वरी और भारत भटनागर आदि ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता अजीत कुमार व संचालन संचालन अश्वनी गर्ग ने किया। इस दौरान सतीश त्यागी, गोपाल माहेश्वरी, फैजान अंसारी, सुन...