मुरादाबाद, जून 28 -- उत्तर प्रदेश उद्योग संगठन एवं संयुक्त व्यापार मंडल ने भामाशाह का जन्मदिन व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इसमें नगर विधायक रितेश गुप्ता, राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अशोक कुमार सिंह एवं एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड दो आर ए सेठ ने राज्यकर विभाग में केक काटकर मनाया। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी सहित सुनील अग्रवाल, विपिन गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल,अंबरीष अग्रवाल, राजा मुद्रल, शिवम गुप्ता, इंदजीत गुलाटी, सुमित गुप्ता, सुप्रीत खन्ना, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.