बस्ती, फरवरी 1 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बाजार में चाट व्यापारी की पिटाई और लालगंज पुलिस की ओर से व्यापारियों के खिलाफ रोड जाम करने पर मुकदमा लिखे जाने का व्यापारी नेताओं ने विरोध जताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में कुदरहा बाजार के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी और एसपी से मिला और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों ने अपनी बात रखी और कहा कि दंबंगों ने गरीब चाट व्यापारी की पिटाई की। स्थानीय पुलिस ने भी व्यापारी के साथ न्याय नहीं किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने जाम लगाया तो मुकदमा दर्ज हो गया। व्यापारियों ने मांग किया कि रोड जाम के नाम पर दर्ज मुकदमे को वापस लेते हुए पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाया जाए। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.