देहरादून, नवम्बर 7 -- देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत हाउस टैक्स और कॉमर्शियल टैक्सधारकों से बकाया राशि पर ब्याज लेने का विरोध किया। साथ ही ब्याज माफ करने, टैक्स की दरें कम करने, कोरोना के दौरान का टैक्स माफ करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अध्यक्ष पंकज मैसोन, मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, महामंत्री पंकज डीडान, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, संयोजक राजीव गांधी, केवल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.