शामली, जून 13 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 11 जून बुधवार को प्रदेश भर के सभी जिलों व नगर इकाइयों में संकल्प दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री विवेक गोयल के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यकारणी ने यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी अपनाए देश बचाए संकल्प के साथ में संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सदा सुखी जीवन की कामना की। विवेक गोयल प्रदेश संगठन मंत्री, सुशील गर्ग नगर अध्यक्ष, मनोज कुछल नगर महामंत्री, सुधीर गर्ग जिला उपाध्यक्ष, आदेश सैनी, सोनू सैनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.