गिरडीह, नवम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुसाबनी की सभा में व्यापारियों के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह के टावर चौक पर व्यापारिक समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कई भाजपाई भी थे। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कि व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं और बाद में गला पकड़ते हैं। यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग के सम्मान पर चोट करने वाला है। झारखंड के व्यापारी सदैव राज्य के विकास, रोज़गार और समाजसेवा में अग्रणी रहे हैं। चाहे कोरोना काल की कठिन परिस्थितियां रही हों या आर्थिक चुनौतियां। व्यापारी वर्ग ने हमेशा सरकार और समाज के साथ खड़े होकर योगदान दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के अहंकार में व्यप...