मेरठ, अगस्त 5 -- राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य कर भवन पहुंचा और एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 हरिराम चौरसिया से मिला। सभी ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि धारा 39-ए का अधिकार व्यापारियों के लिए घातक साबित हो रहा है, क्योंकि यह धारा अधिकारियों को विवेकाधिकार देती है, जिसका राज्यकर अधिकारी गलत इस्तमाल कर रहे हैं। बिल में छोटी-छोटी गलतियां निकालकर पेनल्टी वसूली और सुविधा शुल्क ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि इन अधिकारियों की हर साल परिवार समेत संपत्ति की जांच कराई जाए एवं आय से अधिक संपत्ति मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष निपुण अग्रवाल ने कहा कि अगर जल्द ही व्यापारियों के हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.