हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सितंबर से प्रस्तावित विद्युत दरों में वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने कड़ा आक्रोश प्रकट किया है। शनिवार को मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली और देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीके पार्क में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी कई छिपी हुई लागतों को जोड़ने पर कॉमर्शियल बिजली की दर 8 से 10 रुपये प्रति यूनिट पड़ रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि जैसे ऊर्जा प्रदेश में भी आम उपभोक्ताओं को घरेलू और गैर-घरेलू बिजली की दरें अन्य राज्यों की तुलना में बहुत महंगी मिल रहीं हैं, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली विभाग अब फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.