हरिद्वार, सितम्बर 7 -- हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में दयानंद व्यापार मंडल ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। दयानंद व्यापार मंडल के महामंत्री राजीव भट्ट ने व्यापारियों को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अभियान का उद्देश्य हिमालय क्षेत्र की जैव विविधता, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। राजीव भट्ट ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक रीढ़ है। इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने व्यवसायिक गतिविधियों में पर्यावरण के प्रति सजग रहें और प्लास्टिक का प्रयोग कम करें। इस दौरान विकास कोहली, अजय वाधवा, आशीष अग्रवाल, मन्नू सुखीजा, जोगेंद्र सिंह ठेकेदार, हरीश शर्मा, त्रिलोक नाथ गोस्वामी, मानिक कोहली, अम...