रुडकी, दिसम्बर 14 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ रुड़की की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। साकेत स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह अच्छा प्रयास है जो अपने कार्य के साथ समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप और महामंत्री कमल चावला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। व्यापारी अपनी युवा पीढ़ी को इस शिविर के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि समाजसेवा में अग्रणी भूमिका में रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, चेरब जैन, अक्षय प्रताप, सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार, पूजा गुप्ता...