अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड व कोहरे की दस्तक के बीच मंगलवार को अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक दल भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक से मिला। व्यापारियों ने पुराने शहर के बाजारों में रात को गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वार्ष्णेय ने कहा कि घना कोहरा और तेज ठन्ड में चोर और लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। घने बाजारों व गलियों में लैपर्ड की रात्रि गस्त बढ़ाई जाए। जिससे व्यापारी वर्ग के साथ कोई अनहोनी न हो। महानगर अध्यक्ष विशाल भगत ने कहा रेलवे रोड, फफाला, महावीरगंज,बड़ा बाजार में वनवे होने के बावजूद ई-रिक्शा और बड़े वाहन प्रवेश कर लेते हैं, जिससे जाम लगता है। रेलवे रोड, तांगा स्टैंन्ड से मीरीमल तक ढकेल व ठेले सड़...