आगरा, जुलाई 13 -- आगरा मंडल व्यापार संगठन की ओर से संगठन के संस्थापक गोविंद अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन देहली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में किया गया। अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि रक्तदान महादान है। हमारे संस्थापक ने मरणोपरांत अपनी देह एसएन मेडिकल कॉलेज को दान कर दी थी। इसलिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में व्यापारी बढ़चढ़ कर रक्तदान कर रहे हैं। महामंत्री त्रिलोक शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना एक सामाजिक राष्ट्रीय हित का कार्य है। प्रत्येक नागरिक को रक्तदान करना चाहिए। सभी ने हर वर्ष रक्दान शिविर लगाने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। ब्लड बैंक के अध्यक्ष योगेश कंसल ने रक्तदाताओं का सम्मान कर आभार जताया। इस अवसर पर चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, अशोक गोयल, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.