कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल, कानपुर बस ऑपरेटर, उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गाड़ियों की फिटनेस संबंधी समस्याएं उठाईं। इस संबंध में व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला संभागीय अधिकारी को दिया। कहा गया कि हर जिले में तीन फिटनेस सेंटर होने चाहिए जोकि सरकारी संरक्षण में हो। प्राइवेट सेक्टर में दिए गए फिटनेस के कार्य में अवैध वसूली व मनमानी की जा रही है। इन्हें तत्काल जांच कर बंद कराया जाए। सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी, राकेश सिंह, मनीष कटारिया, राजू पाठक, संजय बाजपेई आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...