कन्नौज, फरवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं किराना एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रीराम रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, विधायक अर्चना पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मुख्य आकर्षण अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर नया बाईपास स्वीकृत होने की उपलब्धि था, जिसके लिए सभी ने बधाई दी। राज्य मंत्री असीम अरुण ने बाईपास स्वीकृति का श्रेय विधायक अर्चना पांडेय, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू और प्रदीप गुप्ता को देते हुए कहा कि हाईवे के बेहतर होने से भारी वाहनों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। ऐसे में नया बाईपास अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दो ढाई वर्ष में बन जाएगा। मंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ...