प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। साईं मंदिर के पास से रविवार को निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शहर के व्यापारी शामिल हुए। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। इस दौरान सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, पूर्व कुलपति गिरीश त्रिपाठी, आशीष अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादिर भाई, सरदार रणवीर सिंह, आशीष केसरवानी, अंकित केसरवानी, डॉ. सुभाष यादव, दांडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित साहू, रघुनाथ द्विवेदी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...