संभल, नवम्बर 13 -- चन्दौसी। अखिल भारतीय युवा उधोग व्यापार मंडल ने दिल्ली में हुए धमाकों पर रोष जताया है। आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए धमाकों में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीता रोड पर नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में बुधवार को आतंकवाद का पुतला फूंका और मृतक निर्दोष लोगों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा राजधानी में इस तरह के हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। जो भी आतंकी घटना में लिप्त है। उनको किसी भी हाल में बख़्शा नही जाए 1 ऐसी सजा दी जाए जो आतंकियों को नजीर बन जाये। पुतला फूंकने वालों में कमल वार्ष्णेय, विमल वार्ष्णेय, राजीव, नवनीत शर्मा, हृदेश, रमाकांत शर्मा, र...