रामपुर, अगस्त 9 -- ज्वाला नगर के श्री राम चौक पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इस दौरान विरोध में नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष राजीव मांगलिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत द्वारा निर्यात किए जाने वाले सामान पर 50 प्रतिशत ड्यूटी लगाने पर कठोर शब्दों में भर्तसना करते हुए कहा कि नए भारत का व्यापारी अमेरिका की एवं उनके राष्ट्रपति की दादागिरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति हैं, भारतीय हितों से कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। मांगलिक ने व्यापारियों एवं स्वाभिमानी देशवासियों से आग्रह एवं अपेक्षा की है कि वह विदेशी सामान का बहिष्कार करें एवं स्वदेशी को अपने ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.