मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया। इसके अलावा तिरंगा यात्रा का आयोजन आयोजन संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता के नेतृत्व में शुरू होकर पान दरीबा, बर्तन बाजार, चौमुखा पुल, गंज बाजार से होते हुए जैन मंदिर पर समापन हुई। व्यापारी समाज द्वारा तुर्की के उत्पादों का बहिष्कार करने का प्रण लिया गया। इस दौरान विजय मदान, प्रियम गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुनील अग्रवाल, पौनी सहगल, नितिन राज, आदेश गुप्ता, सुप्रीत खन्ना, राजेंद्र प्रजापति, चंद्र प्रजापति, गौरव अग्रवाल, मनीष बैरी, बोनी सरदार, हरिओम गुप्ता, दीपक कत्याल, आशीष अग्रवाल, नसीमुद...