अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, संवाददाता। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा मकर संक्रांति पर दाल मंडी स्थित स्व. ज्ञान चन्द्र वार्ष्णेय के आवास पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, महानगर अध्यक्ष विशाल भगत, महानगर सह संघचालक ललित व विभाग कार्यवाह योगेश ने पं. श्याम बिहारी मिश्रा व स्व. ज्ञान चन्द्र वार्ष्णेय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की व्यवस्था युवा महानगर अध्यक्ष धुर्वेश चन्द्र वार्ष्णेय की टीम ने संभाली। इस मौके पर आरएसएस के ललित ने मकर संक्रांति के सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संघ अधिकारी आनंद, राकेश, कपिल, सचिन गुप्ता, अंशुमान आशीष, दीपेश वार्ष्णेय, मिजुल मित्तल, कन्हैया, देवीलाल, सोनू, प्रमोद अग्रवाल, सुरेश चंद्र पेठा, विष्णु ठाकुर, सुरें...