फतेहपुर, दिसम्बर 30 -- फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और डीएम को दो सूत्री ज्ञापन दिया। बताया कि सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी केंद्रों को सौंपने से भ्रष्टाचार और लागत में वृद्धि हुई है। सरकारी फिटनेस केंद्रों की व्यवस्था को पूर्ववत रखने, किशनपुर कस्बा में यमुना नदी पुल पर नाराजगी जताई। समस्या के समाधान की मांग रखी। यहां राजेश गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रामजी गुप्ता समेत व्यापारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...