प्रयागराज, सितम्बर 1 -- शहर पश्चिम व्यापार महासंघ की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि टीपी नगर से बमरौली तक तथा खुल्दाबाद से पीपलगांव तक सड़क के दोनों ओर पटरियां ऊंची बना दी गई हैं। पूर्व में ग्राहक एवं दुकानदार अपनी गाड़ियां उन्हीं पटरियों पर खड़ी करते थे, लेकिन सड़क पर खड़ी करते हैं। इसके कारण जाम लग जाता है। इसलिए पटरियों को फिर नीचा किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...