प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- फाफामऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े फाफामऊ के व्यापारियों ने गंगापार जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने फाफामऊ जंक्शन पर इंटरसिटी, सारनाथ एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, मनवर संगम, गोदाम, कामायनी, काशी आदि गाड़ियों के ठहराव की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संतोष जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...