लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल की ओर से महानगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्र एवं मंच का संचालन पवन मनोचा ने किया। लखनऊ व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में आने वाले व्यापारियों को अंगवस्त्र, माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिध मंडल बनवारी लाल कंछल रहे। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने व्यापार मण्डल के संरक्षक सदस्य राजकुमार वत्रा, गणेश कुमार अग्रवाल एवं विजय कुमार छाबड़ा को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। साथ ही व्यापारी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 व्यापारियों को व्यापारी रत्न सम्मान दिया गया। इस मौके पर पवन मनोचा ने कहा कि यह हमारे व्यापारी समाज के भामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.