गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली क्षेत्राधिकारी ओंकार दत्त तिवारी से मुलाकात किया। व्यापारियों ने विगत दिनों राजघाट क्षेत्र में कालीबाड़ी मंदिर के पास स्वर्ण व्यवसायी बलिराम जायसवाल से हुए 9.5 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना के संदर्भ में वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे पहले भी चार बार टप्पेबाजी की घटना घटित हो चुकी है, परंतु उन घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका। प्रतिनिधि मंडल में प्रकाश नारायण पांडेय, आदित्य गुप्ता, नवीन चौरसिया, दिलीप जायसवाल, नारायण चौरसिया, राजेश गुप्ता, गोपाल जी वैश्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.