संभल, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई ने बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी ने ज्ञापन ज्ञापन सौंप कर माल गोदाम रोड दुरुस्त कराने की मांग की है। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि नगर का प्रमुख मार्ग मालगोदम रोड, जिससे प्रतिदिन लाखो लोगो का आवागमन होता है। उपजिलाधिकारी भी इसी सड़क से जाते है। फिर भी यह सड़क जर्जर बनी हुई है। सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। पूर्व में भी व्यापार मंडल द्वारा इसी सड़क को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी समस्या जस की तस है । शाह आलम मंसूरी ने सीता रोड की जर्जर सड़क को कहा कि नगर का प्रमुख स्कूल भी सीता रोड पर है। इस सड़क पर दुपहिया वाहन लेकर मुश्किल होता है। उसे दुरुस्त कराने की मांग की । नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल ने ...