शाहजहांपुर, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व मे एक शिष्टमंडल नगर आयुक्त डॉ़ विपिन कुमार मिश्रा से मिले, और महानगर की सभी प्रमुख बाजारों में पिंक पुलिस बूथ की मांग की। सचिन बाथम ने कहा पिंक बूथ बनने से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ जाएगी और अपराध पर अंकुश लग जाएगा। सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा प्रदेश सरकार भी निरंतर महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इसी से प्रेरणा लेते हुए व्यापार मंडल पहले ही सभी बाजारों में कैमरे लगवा चुका है, जिससे अपराध पर बहुत नियंत्रण लगा है। व्यापार मंडल की इस मांग का आयुक्त विपिन मिश्रा ने समर्थन किया ओर इस कार्य को बहुत जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ज़िला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, इकबाल खान, रूपेश रोहरा, अशोक गुप्ता, अखिल मिश्रा, रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.