अल्मोड़ा, मार्च 5 -- देवभूमि व्यापार मंडल से बुधवार को एसएसपी देवेंद्र पिंचा से मुलाकात की। होली पर्व और रमजान के मुकदस महीने को देखते हुए नगर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने और गश्त तेज करने की मांग की। एसएसपी से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि होली के साथ रमजान का माह नजदीक है। इन त्योहारों में महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है। सांस्कृति नगरी में भी त्योहारों को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सभी भाई-चारे के साथ त्योहार में शिरकत करते हैं। ऐसे में जेबकतरे, अराजकतत्व और अशांति फैलाने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। साथ ही गश्त में भी तेजी लानी होगी, जिससे लोग निडर होकर त्योहार मना सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, संजय साह, सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.