हरिद्वार, मार्च 6 -- हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि सुबह ही प्रशासन की ओर से सूचना दी गई, जबकि उन्हें पहले नहीं बताया गया था। कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों से पहले बात की जानी है, ऐसा सीएम ने आदेश दिए थे। लेकिन उसके बाद भी अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर अगले कदम को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...