देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर ने नवनियुक्त एसएसपी देहरादून का स्वागत किया। व्यापारियों ने जाम समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का स्वागत अभिनंदन किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं की जानकारी साझा की और ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश संरक्षक आनंद स्वरूप गुप्ता, राजपुर रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सूद, विजेंदर गोयल, महामंत्री राहुल अग्रवाल, महामंत्री निकुंज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुज जैन, मनोज सिंघल, ऋषभ पाल, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक सिंघल, राम गोपाल, अमित गुप्ता, अंकुर गोयल, वीरेश जैन, संदीप जैन, रितु...