अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव एवं अन्य 15 व्यापारियों के खिलाफ फर्रुखाबाद में फर्जी मुकदमा चौकी इंचार्ज ने किया है। मुकदमा वापस किया जाना चाहिए। ओमप्रकाश, विष्णु वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, रजत वार्ष्णेय, यासीन खान, विकास गौतम, मयंक बंसल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...