महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त व्यापारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को सौंपा। विगत दिनों महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित फुटवियर की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान के एवज में एक करोड़ की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपति नाथ गुप्त ने कहा कि 10 व 11 मई की मध्य रात्रि में इस फुटवियर की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे दो दुकान के सामान, फर्नीचर समेत सबकुछ जलकर खाक हो गया। दोनों व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो गये है। क्योंकि तीसरी मंजिल पर गोदाम में रखा सारा सामान जल गया है। दोनों व्यापारी घर से भी आर्थिक स्थिति से मजबूत नहीं है कि वह अपना पुनः कारोबार कर सकें। दोनों दुकानदारों को दुकान पुनः खड़ा करने में लगभग 15 वर्ष लग गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.