रायबरेली, जनवरी 27 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार ने ज्ञापन प्राप्त कर सम्बन्धित को पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने मांग किया कि जीएसटी पंजीकृत सभी व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की भांति कराया जाये। प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों की दुकान जलने का बीमा कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु श्रीवास्तव, बबलू जोशी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, दिनेश पाल, सुशील मौर्य, पवन अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...