अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा, संवाददाता। व्यापार मंडल अमरोहा पदाधिकारियों ने व्यापारी हित से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर डीएम निधि गुप्ता से मुलाकात की। प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर की कवायद पर रोष जताया। इस बावत राज्य के ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी, महामंत्री सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार विरमानी ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट बिजली मीटर अधिक रीडिंग निकाल रहे हैं। इसके चलते घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कहा कि इस ओर उपभोक्ताओं की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए उचित कदम उठाया जाना चाहिए। दो टूक कहा कि यदि शासन स्तर से इस ओर कार्रवाई नहीं की गई, तब मंडल पदाधिकारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंग...