लखनऊ, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित ट्रेडर्स सेमिनार में व्यापारियों को आधुनिक पद्धति से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया। ग्राहकों को अपने बाजार की ओर आकर्षित करने के लिए स्मार्ट मार्केट एवं स्मार्ट ट्रेडिंग के तरीके बताए गए। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के अभ्यस्त हो गए ग्राहकों को वापस बाजारों की ओर मोड़ने के लिए टिप्स दिए गए। ट्रेडर्स सेमिनार में फाइनेंस ,स्मार्ट ट्रेडिंग ,स्मार्ट मार्केट ,एमएसएमई, सिविल स्कोर, सेल्फ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, क्लस्टर परचेसिंग, व्यापारी सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के विषय पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से अपने बच्चों को स्टार्ट अप में अवसर देने के लिए जागरूक किया। कहा कि व्यापारीगण अपनी दुकानों में जो उत्पाद बेच रहे हैं, उसके निर्माण के लिए भी आगे आएं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.