पीलीभीत, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहाकि स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्र द्वारा सींचा हुआ यह व्यापार मंडल सबसे पुराना संगठन है। पिछले वर्ष संगठन के 50 वर्ष मनाए गए थे। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने संगठन में नगर में अधिकाधिक सदस्यता कराने पर जोर दिय। जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है। अपना यह संगठन एक विचारधाराओं का संगठन है, जिसके माध्यम से प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाकर देश और व्यापार के प्रति जिम्मेदारी निभाता है। नगर अध्यक्ष रवि शर्मा ने प्रदेश से आए सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.