लखनऊ, जनवरी 21 -- व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा से मुलाकात की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि व्यापारियों को गृहकर और जलकर के अनावश्यक नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल इस्तेमाल किए गए पानी का ही पारदर्शी बिल लिया जाए। साथ ही जीएसटी विभाग द्वारा जारी किए जा रहे अनावश्यक नोटिसों पर रोक लगाने और खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर होने वाली छापेमारी के लिए जिलाधिकारी की अनुमति अनिवार्य करने की मांग की। सर्राफा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने, वरिष्ठ व्यापारियों के लिए 'व्यापारी पेंशन योजना' लागू करने और स्वास्थ्य बीमा कवर देने का आग्रह किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.