कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। वाणिज्य कर अधिकारी ने जीएसटी जागरूकता को लेकर पुरानी गल्ला मंडी स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों के साथ बैठक कर जीएसटी पंजीकरण के लाभ बताए। जीएसटी के एसटीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख की मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम देय नहीं है। प्रधान मंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के अन्तर्गत पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन की व्यवस्था है। जीएसटी से सम्बन्धित किसी भी कार्य हेतु सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन हेतु कोई शुल्क देय नहीं है। व्यापारी स्वयं ऑनलाइन पंजीयन प्राप्त कर सकते हैं। जीएसटी कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। 1.5 करो...