मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरकाजी बाइपास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक ब्रजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। शुक्रवार को ब्रजकिशोर गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने व्यापारियों से कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है व्यापारी की जो समस्या है उन समस्याओं का समाधान संगठन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र से अधिक के व्यापारियों को संगठन पेंशन दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी जब टैक्स देता है तो उस देश में विकास होता है। जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष निर्देश कटारिया,नगर प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता, नगराध्यक्ष अमित गोयल,कोषाध्यक्ष...