बागेश्वर, फरवरी 20 -- सरयू पर बने मोटर पुल की मरम्मत टल गई है। इसपर आवागमन पूर्व की भांति हो सकेगा। व्यापारियों ने भी पहले झूला पुल की मरम्मत करने की मांग की थी। बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ने अग्रिम आदेश तक सरयू पुल पर आवागमन पूर्व की भांति जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सरयू मोटर पुल की मरम्मत का काम गुरुवार से शुरू होना था। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन भी कर दिया था। पुलिस कार्यालय से वाह्टसप ग्रुप पर देर रात सूचना शेयर की गई। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। उन्होंने पहले सरयू झूला पुल की मरम्मत कराने की मांग की थी। बताया था कि वर्तमान में बारातों का सीजन चल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं हो रहीं हैं। जाम लगने की स्थिति पैदा हो सकती है, जबकि दोनों पुल बंद होने से स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा। उधर, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.