बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सराय छबीला इकाई द्वारा समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन चौधरी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल व जिलाध्यक्ष नरेश गोयल मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि एसके सक्सेना ने कहा कि सराय छबीला इकाई संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित है। व्यापारियों की किसी भी परेशानी के लिए इकाई के सदस्यों का हर समय तैयार रहना उनकी निष्ठा का जीता-जागता प्रमाण है। मंडी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर टीआई राजपाल सिंह तोमर, डा. घनश्याम, जोगिंदर सिंह, सुमित महेश्वरी, विजय गुप्ता, अरुण गोयल,...