कोडरमा, फरवरी 22 -- शहर के बीचो-बीच इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। इससे आम लोगों और व्यापारियों के मन में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। जब व्यस्त बाजार क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं रह जाए, तो यह चिंताजनक स्थिति है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। नियमित गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। ताकि व्यवसाई वर्ग निडर होकर अपना व्यवसाय संचालित कर सके और शहर में कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।" सुधीर कुमार, स्वर्ण व्यवसायी "चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शहर में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। ऐसी स्थिति में पुलिस को चाहिए कि तुरंत गंभीरता से सभी कैमरों की फुटेज की जांच करे और अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करे। यदि तकनीक का स...