नैनीताल, दिसम्बर 11 -- भवाली। श्री कैंची धाम व्यापार मंडल समिति की गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। व्यापार मंडल सदस्यों ने कहा कि सड़क मार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं में कैंची धाम का बार-बार जिक्र न किया जाए, इससे लोगों में गलत संदेश जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, मुकेश तिवारी, विक्की तिवारी, डूंगर सिंह, दीवान सिंह, कुंदन जलाल, चंद्र शेखर तिवारी, उर्वादत्त तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...