रायबरेली, फरवरी 5 -- रायबरेली, संवाददाता। रार जब सड़क पर उतरी तो नगर पालिका अध्यक्ष को व्यापारी की आवाज सुनाई पड़ी। रोजी रोटी बचाने के लिए सड़क पर उतरे व्यापारियों के पीड़ा का एहसास हुआ तो भवन बचाने की कवायद शुरू हुई। जिसके बाद अब भवन के चारों ओर जाल लगाया जाएगा। हालांकि व्यापारी इस पर तैयार होंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। शहर की शान सुपर मार्केट को बचाने के लिए व्यापारी संगठनों ने एक साथ आवाज उठायी तो बात काफी ऊपर तक पहुंची। जब बात ऊपर तक पहुंची तो पीछे से खेल रहे लोग आगे आ गए। वाहवाही लूटने की बात कहें या फिर हाकिम का आदेश मामला सुल्टाने की कवायद शुरू हुई। इसी कवायद के बीच नगर पालिका अध्यक्ष भी व्यापारियों के मध्य पहुंचे और ऐलान कर दिया कि भवन नहीं गिरेगा। यह ऐलान ऐसे वक्त हुआ जब व्यापारी सड़क पर उतर चुके थे। फिलहाल इस ऐलान के बाद सख्त ...