शामली, जनवरी 10 -- शामली। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ, शामली नगर के अध्यक्ष अंकित जैन ने गत शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शामली के व्यापारियों की सुरक्षा, हितों और व्यावसायिक चुनौतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंकित जैन ने प्रदेश अध्यक्ष को शामली जनपद के व्यापारियों की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए बताया कि सीमावर्ती और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में व्यापारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बाजारों में कानून-व्यवस्था, अवैध वसूली, प्रशासनिक अड़चनों और व्यापार के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.