लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने बुधवार को पुरनिया में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की। इस दौरान व्यापारियों ने लखनऊ कमिश्नरेट के एडीसीपी नॉर्थ गोपीनाथ सोनी से बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष राजेश सोनी व ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल ने सर्राफा व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। इसके अलावा प्रमुख बाजारों में समुचित पुलिस गश्त और व्यापारी सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत ने बाजारों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की। बैठक में एसीपी अलीगंज और थाना प्रभारी अलीगंज अशोक सोनकर, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, संरक्षक विजय रस्तोगी, डा. आरके वर्मा, अविनाश जायसवाल और इंद्रानग...