शामली, जनवरी 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा है कि प्रदेश भर में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने प्रदेश व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने पद की गरिमा के अनुरूप आगे आकर व्यापारी की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करें। घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि 14 दिसंबर को शामली में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2029 तक चार वर्षों का है। इस अवधि में प्रत्येक जिला व प्रदेश पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे व्यापारी उत्पीड़न पर अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी जिले में किसी छोटे या ...