कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक लाजपत नगर में हुई। महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए हमें अगर संघर्ष करना पड़ा तो मिलकर करेंगे। संगठन का एकमात्र मकसद व्यापारी हितों की रक्षा करना है। भरपूर टैक्स देने के बाद भी समस्याओं के बीच रहकर व्यापार करना पड़ रहा है। अजय सराफ, हरप्रीत भाटिया, सिमरन सिंह, हर्षदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...