सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से रविवार को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नूर बस्ती व्यापार मंडल की इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वटवृक्ष की तरह सदैव खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में व्यापार मंडल ने नगर निगम के साथ व्यापारियों के हितों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी है और आगे भी हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में साजिद, गुलबहार मलिक, अयूब, इरफान, अब्दुल मन्नान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.