चित्रकूट, फरवरी 9 -- चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता का आगमन होने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में व्यापारियों की एकजुटता की मिसाल रही है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। प्रत्येक व्यापारी की व्यापारिक समस्या का निराकरण करवाना संगठन का पहला कर्तव्य है। किसी भी व्यापारी को कमजोर समझने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ललित जायसवाल, नारायणदास गुप्ता, शेशू जायसवाल, विष्णु केसरवानी, अशोक गुप्ता, रूपेश निगम, सुनील जायसवाल, विवेक पाठक, विनोद आर्य आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामोदय में दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी चित्रकूट। ग्र...