हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को मेयर गजराज बिष्ट का स्वागत किया। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं प्रमुखता से मेयर को बताईं। मेयर ने समस्याओं के समाधान का व्यापारियों को आश्वासन दिया। यहां एकता व्यापार मंडल के महामंत्री भुवन भट्ट, महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं प्रभारी काजल खत्री, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रभारी संजय त्यागी, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, मुखानी मंडल प्रभारी मंजू भट्ट, नवनियुक्त जिला महामंत्री मनोज पांडे, राजेंद्र राठौड़, शेखर ऐरी, करन बिनवाल, बच्ची सिंह नेगी, राम सिंह नेगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...